शिव शक्ति महिला मंडल ने 27 वें दिन किया रुद्राभिषेक

शिव शक्ति महिला मंडल ने 27 वें दिन किया रुद्राभिषेक

श्रावण मास भर 59 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

15 वर्षो से चल रहे अखंड हरिकीर्तन व भक्तिगीत सुनकर लोग झूम उठे

रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा लगातार 27वें दिन रुद्राभिषेक किया गया। श्रवण मास भर 59 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा।

शिव शक्ति महिला मंडल ने 27 वें दिन किया रुद्राभिषेक

इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर 15 वर्षो से चल रहे अखंड हरिकीर्तन एवं भक्ति गीत सुनकर लोग झूम उठे।

शिव शक्ति महिला मंडल ने 27 वें दिन किया रुद्राभिषेक

शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, अनुराधा त्रिपाठी, अनुपमा चौबे, अनुभव पाठक, आराध्या मिश्रा, साध्वी विमला देवी, ममता पांडेय, प्रीति पांडेय, रेवती तिवारी, रामा देवी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, सविता देवी, कालो देवी, हीरा, सुखराम, रामप्यारे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया।

भिखारी बाबा ने बताया कि 15 वर्षों से लगातार 24 घंटे हरिकीर्तन चल रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक ने भी हरिकीर्तन गाया।

इसके अलावा अनुराधा त्रिपाठी ने भक्ति गीत गाया जिसे हरमोनियम, ढोल, झांझ की संगत पर सुनकर मौके पर मौजूद लोग झूम उठे। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live