समूह ख उच्चतर राजपत्रित पदों पर पदोन्नति अविलम्ब की जाए- मूल संघ

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र: 2024-25 की समाप्ति के पूर्व ही समूह ख उच्चतर राजपत्रित पदों पर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि लम्बी अवधि से प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिकाऍं, उप- प्रधानाचार्य एवं सकक्ष पदों पर सेवारत शिक्षक साथी समूह ख उच्चतर राजपत्रित पदों पर पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। इसमें कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो 31 मार्च, 2025 को ही सेवानिवृत होने वाले हैं।

उनके मन में शासन और प्रशासन के प्रति पदोन्नति प्राप्त न होने के कारण घोर पीड़ा एवं आक्रोश है। उनके सेवानिवृत होने का समय आ गया और आज तक समूह ख उच्चतर पदों पर पदोन्नति नहीं प्राप्त कर सके।

इसको देखते हुए मूल संघ की माॅंग है कि जितनी जल्दी हो सके इन पदों पर पदोन्नति की जाए जिससे कि 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत होने से पूर्व ऐसे शिक्षक भी गर्व और सम्मान के साथ समूह ख उच्चतर राजपत्रित पद पर विराजमान होकर विभाग से विदाई प्राप्त कर सकें।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Apr 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live