राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि राजकीय हाई स्कूल, राजकीय बालिका हाई स्कूलों एवं अन्य समकक्ष पदों पर सेवारत प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं को मानव सम्पदा पोर्टल पर क्लास- 2 में प्रदर्शित किया जाए।
ऐसा संज्ञान में आया है कि आय/सम्पत्ति का विवरण भरने के लिए मानव सम्पदा पोर्टल पर जारी सूची में इन पदों को क्लास-3 में प्रदर्शित किया गया है जबकि प्रधानाध्यापकों की विभागीय नियमावली में उन्हें अधीनस्थ राजपत्रित क्लास- 2 में रखा गया है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कार्यकारी महामन्त्री ने माॅंग की है कि इस त्रुटि को अविलम्ब सुधारा जाए।
Post Views: 52