राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं देश में बिना डरे फैसले लेने वाली सरकार; सर्जिकल स्ट्राइकआर्टिकल 370 और तीन तलाक का ज़िक्र

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित किया। उन्होंने 1 घंटे 2 मिनट तक चले अपने अभिभाषण में कहा कि भारत में मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है, जो बिना डरे काम कर रही है। इसके लिए राष्ट्रपति ने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती, आर्टिकल 370 और तीन तलाक का हवाला दिया।

मुर्मू ने सरकार को लगातार दो बार मौका देने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा- हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां गरीबी न हो और मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो। उन्होंने गरीबों को मुफ्त अनाज की स्कीम जारी रखने की बात कही। मुर्मू ने रेहड़ी वालों की बात की, तो 11 करोड़ छोटे किसानों की मदद के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपए की सम्मान निधि का जिक्र भी किया।

मोदी ने कहा- बजट से लोगों को काफी उम्मीदें
सत्र से पहले PM नरेंद्र मोदी ने कहा- सदन में तकरार के साथ तकरीर भी होनी चाहिए। विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है। हम बहुत अच्छी तरह मंथन करके देश के लिए अमृत निकालेंगे। हमारे देश के बजट पर दुनिया की नजर है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें होंगी। हमारा लक्ष्य देश पहले-देशवासी पहले होना चाहिए।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Apr 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live