पिपरी/सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पिपरी पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 18 अक्टूबर 2024 को रेलवे स्टेशन के पास तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय कुमार गुप्ता (44 वर्ष), आकाश उर्फ पिंटू कुमार साहनी (30 वर्ष) और मोहम्मद बीर साहब कुरैशी उर्फ सूफी अली (24 वर्ष) शामिल हैं। ये तीनों सोनभद्र जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 82 किलोग्राम गौ मांस (बछड़ा), एक चापड़ और दो चाकू बरामद किए। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की तस्करी पर आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
- विजय कुमार गुप्ता
पुत्र: स्वर्गीय राम खेलावन
निवासी: वार्ड नं. 06, शिवापार्क, रेनुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र
मूल पता: ग्राम गणेशपुर, थाना करमा, सोनभद्र
उम्र: लगभग 44 वर्ष - आकाश उर्फ पिंटू कुमार साहनी
पुत्र: स्वर्गीय गंगा प्रसाद साहनी
निवासी: वार्ड नं. 03, अम्बेडकर पार्क के पीछे, तुर्रा, थाना पिपरी, सोनभद्र
उम्र: लगभग 30 वर्ष - मोहम्मद वीर साहब कुरैशी उर्फ सूफी अली उर्फ मोनू
पुत्र: स्वर्गीय मंशूर आलम कुरैशी उर्फ आजाद मास्टर
निवासी: वार्ड नं. 04, दर्जी मार्केट, इमाम चौक के पास, रेनुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र
उम्र: लगभग 24 वर्ष
बरामद:
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 82 किलोग्राम गौ मांस (बछड़ा), 1 चापड़, और 2 चाकू बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशिभूषण, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
- उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
- हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
- हेड कांस्टेबल रमेश सिंह कुशवाहा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
- कांस्टेबल मनीष तिवारी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र