बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रही हिंसा के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली हुई आयोजित

बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रही हिंसा के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली हुई आयोजित

सोनभद्र: हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र द्वारा शनिवार 24 अगस्त को बांग्लादेश में हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति हो रही हिंसा व अत्याचार के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस आक्रोश रैली में संयुक्त राष्ट्र संघ से बांग्लादेश के हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया।

बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रही हिंसा के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली हुई आयोजित

रैली के प्रारम्भ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र के अध्यक्ष नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि, बांग्लादेश में शेख हसीना की लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटने के बाद बांग्लादेश की अराजक छात्रों की सिविल सोसाइटी द्वारा हिन्दू, सिख एवं अल्पसंख्यक धार्मिक स्थानों, दुकानो एवं घरों को नष्ट किया जा रहा है। हिन्दू महिलाओं का अपहरण किया जा रहा है। हिन्दू बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं उनका अपहरण जारी है।

बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हो रही हिंसा के विरुद्ध हिन्दू आक्रोश रैली हुई आयोजित

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसको रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व मानवाधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। उन्हांने कहा कि भारत के पड़ोस में हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भारत चुप नहीं रह सकता क्योंकि भारत की प्रतिबद्धता है कि दुनिया में शान्ति कायम रहे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कुछ विदेशी ताकते बांग्लादेश के माध्यम से भारत में भी अशान्ति फैलाने के लिए आतंकवादियों की घुसपैठ भारत में करा सकते है हमें इसके प्रति भी सतर्क रहना होगा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधि ने मांग किया कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कामेश्वर जी महाराज ने कहा कि, बांग्लादेश राजनीतिक षड़यंत्र और अराजकता के दौर से गुजर रहा है और वहां के हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन सम्प्रदाय के नागरिकों पर अत्याचार किया जा रहा है और उनकी हत्याएं जारी हैं ,हम इसकी कठोर निंदा करते हैं।

इसी क्रम में धर्मवीर तिवारी ने कहा कि, बांग्लादेश में पाकिस्तान की गुप्तचर एजेन्सी आईएसआई के इशारे पर वहां के सर्वाच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और अन्य अधिकारियों से जबरन त्यागपत्र लिया जा रहा है। बांग्लादेश के हिंसक बहुसंख्यकों द्वारा हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख आदि अल्पसंख्यकों से उनकी सरकारी नौकरियों से जबरन त्यागपत्र लिया जा रहा है। यह अत्याचार रूकना चाहिए।

इसी क्रम में प्रयाग गिरी जी महाराज जी ने कहा कि, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हम भारत सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि कूटनीतिक, राजनीतिक और संयुक्त राष्ट्र संघ का दबाव बढ़ाए। यदि आवश्यक हो तो बांग्लादेश में शान्ति स्थापना के लिए सैन्य हस्तक्षेप भी करें। भारत का पूरा हिन्दू सनातन समाज भारत के सरकार के साथ खड़ा है।

सोनभद्र व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष ने कहा कि, भारत सरकार से अपेक्षा है कि इस समय भारत में भी कुछ अराजक शक्तियां भारत भूमि पर बांग्लादेश दोहराने की कोशिश कर सकती है। भारत सरकार को ऐसी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यह चिन्ता का विषय है कि भारत के पड़ोसी राज्यों में विदेशी शक्तियां निरंतर हिंसा और उत्पात फैला रही हैं तथा हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहा है। ऐसी घटना श्रीलंका पाकिस्तान और मालदीव के बाद बांग्लादेश में हो रही है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर हमें चुप नहीं रहना चाहिए। बल्कि कठोर से कठोर कार्रवाई करने के साथ ही बांग्लादेश में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना का प्रयास करना चाहिए।

सभा के अन्त में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आज गुप्त काशी सोनभद्र में हिन्दू सिख, बौद्ध जैन सभी सनातनियों के संयुक्त प्रयास के द्वारा जिसमें सोनभद्र के सभी व्यापारिक संगठन, समाज की सुरक्षा में सतर्क रहने वाले धार्मिक संगठन, महामहीम राष्ट्रपति महोदया एवं भारत सरकार से निवेदन करते है कि बांग्लादेश के साथ-साथ विश्व के उन सभी देशों में जहां हिन्दू सिख, बौद्ध एवं जैन अल्पसंख्यक हैं, उनकी शान्ति एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। इसके लिए हिन्दू रक्षा समिति सोनभद्र के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन, विधिक संगठन भारत सरकार के ऋणी रहेंगे।

इस आशय का ज्ञापन धार्मिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर से ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर, सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजा गया।सभा के उपरान्त हिन्दू रक्षा समिति के नेतृत्व में विशाल हिन्दू आक्रोश रैली सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मेन चौक होते हुए, महिला थाना,कचहरी, सिविल लाइन होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुआ।

इस रैली में हर्ष अग्रवाल,उपेंद्र, राहुल, नंदलाल, सदर विधायक, रमेश मिश्रा, कृष्ण मुरारी, मातृशक्ति में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्ष पूनम सिंह, रूबी प्रसाद, चित्रा जालान, राम लगन, महेश, बृजानंद नीरज सिंह, कीर्तन, संगम, दिनेश सिंह, शशांक शेखर, ज्ञानेंद्र शरण,आशीष, प्रमोद गुप्ता, मनोज जालान, धनंजय, राज नारायण आदि व विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी, मजदूर संघ के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live