दिनांक 10 अगस्त 2023 को भारत के चौथे राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गिय डॉ वी वी गिरी की जयंती के अवसर पर गोस्वामी समाज रेणुकूट द्वारा पिपरी नगर पंचायत के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत के चौथे राष्ट्रपति भारत के इतिहास में पहली बार निर्दलीय के रूप में चुनाव जीते। उत्तर प्रदेश कर्नाटक तथा केरल के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे। उसके बाद 1969 में चौथे राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाले।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के लोगों ने शिरकत करके जयंती समारोह को सफल बनाया, समारोह में मुख्य रूप से सरिता गिरी, बिंदु गिरी, शिवम गिरी, पांचू गिरी, सोनू गिरी, प्रिंस गिरी, भुवाल गिरी, राजीव गिरी, तथा अन्य कई गोस्वामी समिति के लोग उपस्थित रहे और कहा कि समाज के एक कर्तव्य निष्ठावान भारत रत्न से सम्मानित महापुरुष का आज जन्मोत्सव हमलोग मना रहे है।

इसके अतिरिक्त काफी संख्या में पत्रकारों की भी उपस्थिति रही, जिनमें अभय भार्गव, शेख जलालुद्दीन, अवधेश शुक्ला, विष्णु गुप्ता, मनोज वर्मा, महेंद्र गाँधी, दीपू तिवारी, सुशील तिवारी, शिव नरेश, शाहेनूर हसन, संजय श्रीवास्तव के साथ और भी पत्रकार शामिल हुए