राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संकाय का चुनाव हुआ संपन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संकाय का चुनाव हुआ संपन्न
  • अशोक कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष और इंदु प्रकाश सिंह चुने गए महामंत्री
  • महिला विंग के जिलाध्यक्ष का दायित्व साधना सारंग के कन्धे पर, शशि बाला सिंह महामंत्री और ममता पांडेय बनी उपाध्यक्ष

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संकाय के सोनभद जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से प्रदेश से आए हुए पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हो गया।

इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में महासंघ के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र प्रसाद पांडेय जहां उपस्थित रहे वही बतौर निर्वाचन अधिकारी विंध्याचल मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स और मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम के अतिथि शशांक पांडेय संयुक्त मंत्री चुनाव को सुचारू ढंग से संपन्न कराने हेतु लगे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के निर्वाचन के साथही महिला विंग का भी निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया है। निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी अखिलेश वत्स ने किया।

उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष- अशोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री- इंदुप्रकाश सिंह, संयुक्त महामंत्री- रवि कान्त सिंह मौर्य, जिला संगठन मंत्री- गणेश पांडेय, कोषाध्यक्ष- संतोष चौरसिया, जिला मंत्री- देवेंद्र गंगवार, राजेश बैस, जय प्रकाश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष- बृजेश कुमार महादेव, मेघनाथ प्रसाद, मनीष त्रिपाठी, शीतल दहलान, जिला मीडिया प्रभारी- सौरभ कार्तिकेय, सह जिला मीडिया प्रभारी- आनंद देव पांडेय, संयुक्त मंत्री- कमलेश कुमार गुप्त, कमलेश विश्वकर्मा सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए।

महिला विंग की जिला अध्यक्ष बनी साधना सारंग

शशिबाला सिंह महामंत्री, ममता पांडेय- उपाध्यक्ष और मालिनी नेहा जिला मंत्री निर्वाचित घोषित की गई है

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य और दायित्व का बोध करते हुए सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने शपथ ग्रहण कराया।

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आनंद महामंत्री, वाराणसी मंडल, धीरज सिंह जिलाध्यक्ष भदोही, क्रांतिमान शुक्ला जिलामहामंत्री शाहिद के साथ ही भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव व आनंद देव पांडेय ने किया।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live