थाना पिपरी क्षेत्र में बस और ट्रक की टक्कर, 12 लोग घायल

Bus and truck collide in Pipri police station area, 12 people injured

सोनभद्र: आज सुबह थाना पिपरी क्षेत्र के वन देवी मंदिर के पास एक निजी बस और अज्ञात ट्रक की टक्कर हो जाने से 12 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है जब बस (संख्या UP65 AT3344) को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 10 यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए, जबकि बस चालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हिण्डाल्को अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल बस चालक पंकज कुमार सिंह और यात्री सरजू यादव को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखी। हालांकि, ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

घायल व्यक्तियों का विवरण-

  1. बस चालक पंकज कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी परसवार राजा थाना शक्तिनगर सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष
  2. सरजू यादव पुत्र स्व0 राम अवतार निवासी बेलवादह थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 60 वर्ष
  3. सुनीता पत्नी रामदयाल निवासी बेलवादह थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष
  4. संगती पत्नी राजकुमार निवासी बेलवादह थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष
  5. पिंकी पुत्री राजू निवासी बेलवादह थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 17 वर्ष
  6. मुस्कान पुत्री सुरेश कुमार निवासी सेन्दूर मकरा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 14 वर्ष
  7. रीना पुत्री देवराज निवासी सेन्दूर मकरा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 15 वर्ष
  8. लल्लू पुत्र बुध्दीराम निवासी कुवारी मकरा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष
  9. सीता पत्नी हरिकेश्वर निवासी मकरा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष
  10. राम अधीन पुत्र राम लोचन निवासी पाटी टोला बदलहवा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष
  11. राम अधार पुत्र नन्हकू निवासी किरवानी म्योरपुर थाना म्योरपुर सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष
  12. रामायण तिवारी पुत्र बब्बूराम तिवारी निवासी सरई थाना बरगवा जिला सिंगरौली म0प्र0 उम्र करीब 24 वर्ष
इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live