मूल संघ जनपद बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Biennial convention of parent union district Barabanki successfully completed

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पी.एम.श्री. राजकीय इण्टर कॉलेज बाराबंकी के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में पूर्ण भव्यता के साथ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अध्यक्षता एवं प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन जिला मन्त्री डॉ श्रीकान्त शर्मा के द्वारा किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनपद के कोने-कोने से बड़ी संख्या में उपस्थित संघनिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं नेअधिवेशन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह के संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा की।

सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष अंजू रानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और डॉ रेनू शुक्ला, उपाध्यक्ष, डॉ अभय प्रताप सिंह और रीना जायसवाल, जिला मन्त्री डॉ श्रीकान्त शर्मा, संगठन मन्त्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा और अनीता रावत संयुक्त मंत्री डॉ शैलेश सिंह और ज्योति द्विवेदी, उप-मन्त्री मनोरमा चौरसिया और राम आधार भारती, कोषाध्यक्ष राकेश प्रकाश शर्मा, विधि मन्त्री सतीश चन्द्र मिश्र, सांस्कृतिक मन्त्री रामजी पाठक और सोनू कैथल, प्रचार मन्त्री ओंकार सिंह और सावित्री वर्मा, आय व्यय निरीक्षक डॉ रमेश चौधरी और फ़ायज़ा कामिल, संगठन प्रवक्ता रिपुदमन सिंह और रुद्र प्रकाश यादव सम्मिलित हैं।

मार्गदर्शक मण्डल में अरविन्द प्रकाश त्रिपाठी, राकेश प्रसाद पाण्डेय, गौतम कुमार वर्मा, डी.एन. यादव और मीता सक्सेना को एकमत से चुना गया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अंजू रानी, राजेश कुमार गुप्ता एवं डॉ रेनू शुक्ला, जिला मंत्री डॉ श्रीकान्त शर्मा, संगठन मंत्री धीरेन्द्र वर्मा, उप मन्त्री मनोरमा चौरसिया एवं राम आधार भारती, सांस्कृतिक मन्त्री रामजी पाठक, बनीकोडर के समन्वयक गिरीश चन्द्र यादव, डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, अजय शंकर द्विवेदी, डी.एन.यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष सत्यम् शिवम् सुन्दरम् एवं मुख्य अतिथि अशोक कुमार अवाक ने शिक्षक समाज के हित के लिए शिक्षकों की एकता पर बल दिया। अन्त में जनपद के सभी शिक्षकों का आह्वान किया गया कि राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के सबसे पुराने संगठन मूल संघ को प्रदेश स्तर पर सशक्त करने में अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live