जूही खान
Dainik Bharat Samachar
दिनांक- 27/07/2023 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रेनूकूट के साथ हेड कांस्टेबल रमेश सिंह कुशवाहा कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल आदर्श सिंह व कांस्टेबल रोहित सिंह को मुर्धवा तिराहे पर संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दिनांक 26/07/2023 को रनटोला की तरफ एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया।
जो पुलिस वालों को देखकर पीछे मुड़ कर भागना चाहा कि हमराहियान की मदद से मुर्धवा तिराहे से 20 मीटर की दूरी पर रनटोला मार्ग पर समय करीब 22:35 बजे पकड़ लिया गया, जब उससे स्कूटी के कागज़ात मांगे गए तो नहीं दिखा सका।
कड़ाई से पूछने पर उसने अपना नाम राम कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 छोटेलाल गुप्ता, निवासी वार्ड नं0-06 नगर पंचायत के पीछे तुर्रा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 27 वर्ष तथा स्कूटी करीब एक बर्ष पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से चोरी करके लाने तथा कूट रचित नम्बर UP64S -4061 की प्लेट लगी होना बताया। ई-चालान एप से इंजन नम्बर व चेंचस नम्बर को चेक किया गया तो स्कूटी का वास्तविक नम्बर MP66-S4051 पाया गया।
बरामद स्कूटी की सीट के अन्दर से 1 किलो 212 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2023 धारा 411, 420, 467, 468, 471 IPC व 8/20 NDPS एक्ट का पंजीकृत कर अभियुक्त राम कुमार गुप्ता को गिरफ्तारी व वरामदगी के आधार पर रिमाण्ड हेतु मा० न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय
दिनांक- 26/07/2023 समय करीब 22.35 वजे मुर्धवा तिराहे से 20 मीटर आगे रनटोला मार्ग थाना पिपरी सोनभद्र
नाम/पता अभियुक्तगण
नाम राम कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 छोटेलाल गुप्ता निवासी वार्ड नं0-06 नगर पंचायत के पीछे, तुर्रा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 27 वर्ष
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद एक्टिवा स्कूटी व 1 किलो 212 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 383/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना विन्ध्यनगर सिंगरौली म०प्र०
- मु0अ0सं0 99/2023 धारा 411, 420, 467, 468, 471 IPC व 8/20 NDPS एक्ट थाना पिपरी
- मु0अ0सं0 48/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रेनूकूट
- HC रमेश सिंह कुशवाहा
- हे0का0 आदर्श सिंह
- का० सुनील कुमार