पिपरी: पवित्र रमजान माह के अवसर पर पिपरी नगर अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा स्थानीय पिपरी जमा मस्जिद में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की और सामूहिक रूप से इफ्तार किया।

इफ्तार पार्टी के दौरान नगर अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रमजान भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने सभी रोजेदारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस पवित्र महीने में किया गया उपवास आत्मसंयम और धैर्य की सीख देता है।

इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, विभिन्न समुदायों के लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने नगर अध्यक्ष के इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

इफ्तार के दौरान रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़े, समोसे सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

नगर अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आशा जताई कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।