पिपरी/सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध शस्त्र/विस्फोटक पदार्थ व मादक पदार्थ की बरामदगी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में दिनांक 21.012025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिनांक 21.01.2025 को गुप्ता होटल के पास गली थाना पिपरी से समय करीब 10.30 बजें 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0- 21/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
बरामदगी का विवरण:-
01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण:-
विश्वकर्मा पुत्र राजा मद्रासी निवासी वार्ड नम्बर 01 मलिन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0- 60/2019 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0- 74/2023 धारा 379, 413, 411 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्र0नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 शशि भूषण थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. का0 अखिलेश वर्मा व का0 रवि कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।