सोनभद्र। सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति ने वर्ष 2025 में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रयास का विस्तार करने और सेवा कार्यों की कार्ययोजना बनाने हेतु प्रदेश संयोजक, वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय प्रदेश मार्गदर्शन मंडल का गठन किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रयास सा.से.समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया एवं महामंत्री संजय जैन ने बताया कि प्रदेश मार्गदर्शन मंडल में सरदार रणवीर सिंह अध्यक्ष एवं सुयोग्य चिकित्सक डा. डी. के. सिंह (वाराणसी), वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, सोनभद्र के माटी का गौरव प्रयास महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष गीतकार डा. रचना तिवारी, लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डा. नागेश्वर दूबे, कानपुर शाखा के अध्यक्ष राकेश अरोरा, जेसी विमल सिंह (संरक्षक सदस्य) चन्द्रकांत द्विवेदी (संरक्षक सदस्य), चुनार शाखा के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, वृजेश तिवारी जूली, अजय भाटिया एवं संजय जैन सदस्य बनाये गये हैं। प्रदेश संरक्षक मंडल वर्ष 2025 को प्रदेश विस्तार वर्ष के रूप में लक्ष्य बना कर सेवा कार्यों की कार्ययोजना बनाने का कार्य करेगा।
प्रयास सामाजिक सेवा समिति का उद्देश्य
“समाज से समाज के प्रति संवेदनशील लोगों को जोड़कर समाज का सहयोग- समाज के लिए की अवधारणा से समाज के लिए आवश्यकता के अनुरूप सार्थक प्रयास करना ही हम सभी का लक्ष्य है।
मार्गदर्शन मंडल के सदस्यों का संक्षिप्त परिचय

मार्गदर्शन मंडल के अध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह वरिष्ठ पत्रकार और सम्मानित समाचारपत्र दैनिक जागरण के चुनार कार्यालय के प्रभारी हैं।आपने करीब 15 वर्षों तक लगातार साप्ताहिक समाचार पत्र “चुनार टाइम्स” का संपादन, प्रकाशन किया। आप बहुआयामी प्रतिभा और लेखन के धनी है। स्पष्टता और निर्भीकता आप की पहचान है। आप कैरम के नेशनल एंपायर भी हैं। देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कैरम की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मुख निर्णायक, सहायक निर्णायक, निर्णायक की भूमिका के साथ साथ इन राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में मीडिया कन्वीनर का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।










