आदिवासी महिलाओं को मुर्गीपालन के माध्यम से स्थायी आजिविका हेतु 6 करोड़ 60 लाख फंड किया गया आवंटित

आदिवासी महिलाओं को मुर्गीपालन के माध्यम से स्थायी आजिविका हेतु 6 करोड़ 60 लाख फंड किया गया आवंटित

जिलाधिकारी की नई पहल लायी रंग, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

आदिवासी क्षेत्र की महिलाएं स्वयं से रोजगार कर बनेगी लखपति दीदी करेंगी परिवार का जीविकोपार्जन-जिलाधिकारी

सोनभद्र/ 25 फरवरी 2024 : जिलाधिकारी, सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह की नयी पहल पर जनपद सोनभद्र के 300 आदिवासी महिलाओं को मुर्गीपालन एवं कृषि कार्य अन्तर्गत स्थायी आजीविका हेतु नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा सी0एस0आर0 मद से 6 करोड़ 60 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है।

आदिवासी महिलाओं को मुर्गीपालन के माध्यम से स्थायी आजिविका हेतु 6 करोड़ 60 लाख फंड किया गया आवंटित

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कहा है कि इस धनराशि के माध्यम से वर्ष 2023-24 हेतु 2 करोड़ 20 लाख की धनराशि एप्रूव्ड कर दी गयी है तथा शेष धनराशि 4 करोड़ 40 लाख वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में निर्गत की जायेगी। इस कार्य में एम0ओ0यू0 के हस्ताक्षरित होने के बाद एन0आर0एल0एम0 विभाग द्वारा समूह के माध्यम से 300 महिलाओं को मुर्गीपालन सम्बन्धित धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है।

जिसके माध्यम से 300 महिलाओं एवं उनके परिवारों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के लखपति दीदी बनने के अभियान को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की महिलाएं सशक्त व समृद्धि बनेगी, सशक्तिकरण के साथ जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक परिदृश्य में एक साकारात्मक परिवर्तन दिखेगा।

महिला समूहों को मुर्गीपालन हेतु 2 लाख 20 हजार की धनराशि 3 किश्तों में उपलब्ध करायी जायेगी, प्रत्येक किश्त में 73 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित की जायेगी।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live