सोनभद्र : आज दिनांक 26/12/2023 को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा राबर्टसगंज में एक कार्यक्रम किया गया। शब्द कीर्तन के बाद वक्ताओं ने बाल दिवस के बारे में बताया।

अध्यक्ष जसबीर सिंह द्वारा बताया गया कि छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह 9 वर्ष बाचा फतेह सिंह को मुस्लिम धर्म न अपनाने के कारण सरहिन्द में सूबा वजीर खान ने उनको जिन्दा ही दीवाल में चुनवा दिया। उनको अनेक लालच भी दिये गये परन्तु उन्होंने मौत को सहर्ष स्वीकार किया परन्तु अपना धर्म नहीं छोड़ा। कार्यक्रम के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया।

उस समय रनजीत सिंह, देवेन्दर सिंह भण्डारी, अजीत सिंह, दया सिंह तथापि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, प्रभारी अमरनाथ यादव, न्धर्मवीर तिवारी, मुरारीलाल गुप्ता, टीटू मेहता आदि उपस्थिति रहे। कमलेश खाम्बे भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।

Post Views: 490