01 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ शातिर तस्कर हुआ गिरफ्तार

01 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ शातिर तस्कर हुआ गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र : जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.12.23 को अभियुक्त अशोक कन्नौजिया पुत्र शिव सम्पत राम कन्नौजिया निवासी बैसवार धर्मशाला पश्चिमी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को अनपरा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर पूर्वी परासी पोखरे के पास वहद ग्राम परासी से समय करीब 05.30 बजे अभियुक्त अशोक कन्नौजिया पुत्र शिव सम्पत राम कन्नौजिया निवासी बैसवार धर्मशाला पश्चिमी रा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जा से 01 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा मे मु0अ0सं0 215/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।

👉 नाम पता अभियुक्त:
1. अशोक कन्नौजिया पुत्र शिव सम्पत राम कन्नौजिया निवासी बैसवार धर्मशाला पश्चिमी परासी थाना अनपरा सोनभद्र
👉 आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 134/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
2. मु0अ0सं0 215/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
👉 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह
2. का0 समर बहादुर
3. का0 विकास राज पाण्डेय

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live