भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन

पिपरी /सोनभद्र : स्थानीय नगर पंचायत के रामलीला मैदान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रुप में पंजीकृत भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन

श्रुति मिश्रा ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति कर श्रोताओं का मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे निर्भय ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों, दलित, आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए 30 अक्टूबर 2014 को स्थापित की गई थी, हमारा लक्ष्य समाज में समानता लाने का है जो कि तभी सम्भव हैं जब उसके लिये हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाए जिसके लिए हम और हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं।

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन

राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार शुक्ला ने पार्टी कार्यकर्ती से आवाहन किया कि हम शपथ ले कि भारत को पंथनिरपेक्ष राष्ट्र बनायेगें। प्रदेश अध्यक्ष इंदर कुमार सिंह ने लोगों से जाति पाति छोड़कर राष्ट्र को आगे बढ़ाने की अपील की।

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन

इस अवसर पर अजीत प्रताप श्रीवास्तव,सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव,परमानंद मिश्र,राम रतन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय तथा अतिथियों का आभार सुरेश कुमार गुप्ता ने किया।

इस पोस्ट को SHARE करें

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Calendar

Jun 2025
Mo
Tu
We
Th
Fr
Sa
Su
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

Cricket Score Live