श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थ (गाँजा) की बिक्री करने वाला अभियुक्त शकील खान पुत्र समीम खान निवासी वार्ड नं0-07, धोबिया टंकी, रेनुकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष को गस्त के दौरान दिनांक 25/08/2023 को समय 7:10 बजे सुबह धोबिया टंकी रेलवे लाइन के पास से पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से 1.550 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त शकील खान पुत्र समीम खान निवासी वार्ड नं0- धोबिया टंकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र 07द्वारा गांजा बेचने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमे पंजीकृत है। जिसमें जेल जा चुका है। अभियुक्त को पुलिस की न्यायीक अभिरक्षा हेतु मा० न्यायालय भेजा गया।
नाम/पता अभियुक्त
शकील खान पुत्र समीम खान निवासी वार्ड नं0 धोबिया टंकी रेनुकूट थाना पिपरी 07 जनपद सोनभद्रउम्र करीब 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1.550 किग्रा0 मादक पदार्थ (गांजा)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
(1) मु0अ0सं0 457/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
(2) मु0अ0सं0 311/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
(3) मु0अ0सं0 192/2017 धारा 147,323,452,504, 506 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
(4) मु0अ0सं0 113/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
(1) उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र
(2) हे0का0 शशांक शेखर यादव चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र
(3) का0 गुलशन सरोज चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र।