श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में विगत दिनो दिनांक 18/19.7.2023 की रात्रि में मलीन बस्ती रेलवे कालोनी में किन्नर किरन मिश्रा के घर में उनके साथ मारपीट कर बेहोश करके लूटपाट की घटना की गयी थी।
जिसके सम्बन्ध में पहले से अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत था घटना के अनावरण हेतु पुलिस लगातार माल मुल्जिमानों की तलाश पतारसी सुरागरसी कर रही थी।
इसी क्रम में कल दिनांक 05.08.2023 को मुखबिरी सूचना पर घटना को अन्जाम देने वाले दो अभियुक्तो 1. धर्मेन्द्र उर्फ जमील अन्सारी पुत्र स्व0 सलीम अन्सारी नि0 वार्ड नं0 1 मलिन बस्ती तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 2. उत्कर्ष अन्सारी उर्फ गोपू S/O आजाद नि0 मलिन बस्ती वार्ड नं0 1, तुर्रा, पिपरी, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को समय करीब 17: 00 (शाम 5) बजे मलीन बस्ती तिराहे से आगे रेलवे कालोनी की तरफ गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त जमील अंसारी उर्फ धर्मेन्द्र के पास से एक अदद नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ तथा दोनो अभियुक्तगणो से गहनता से पूँछताछ की गयी तो दोनो अभियुक्तो द्वारा किन्नर किरन मिश्रा के घर की गयी लूटपाट की घटना को करने की बात स्वीकार करते हुए लूटा हुआ समस्त सोने चांदी का जेबरात रेलवे ग्राउण्ड के आगे पीपल के पेड़ के पास रखे हुए रेलवे लाइन के सीमेन्ट स्लीपरो के गैप में छिपाने की बात बतायी।
साथ चलकर अभियुक्तों द्वारा छिपाया हुआ लूट के सोने चांदी के जबरातो के दो छोटा बैग निकालकर दिया गया जिसमें लूटा हुआ करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण व करीब 200 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुआ अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि आज हम लोग इसको निकालकर हिस्सा बंटबारा करने वाले थे।
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0 103/2023 धारा 3/25 ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगणो मु0अ0सं0 103/2023 धारा 3/25 ए एक्ट एवं मु0अ0सं0 87/2023 धारा 394/411/308 भा0द0वि0 में रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय
दिनांक- 05.08.2023 समय करीब 17.00 बजे मलीन बस्ती तिराहे से रेलवे कालोनी रोड पर थाना पिपरी सोनभद्र।
अपराधिक इतिहास
1- धर्मेन्द्र उर्फ जमील अन्सारी पुत्र स्व0 सलीम अन्सारी नि0 वार्ड नं0 1 मलिन बस्ती तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र,
- मु0अ0सं0 169/2019 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं 73/2020 धारा 3/25 ए एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं0 49/2021 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं0 52/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं0 87/2023 धारा 394/411/308 भा0द0वि0 थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं0 103/2023 धारा 3/25 ए एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र
2- उत्कर्ष अन्सारी उर्फ गोपू S/O आजाद नि0 मलिन बस्ती वार्ड नं0 1 तुर्रा पिपरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 64/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं0 96/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र
- मु0अ0सं0 87/2021 धारा 394/411/308 भा0द0वि0 थाना पिपरी सोनभद्र
बरामदगी का विवरण
- तीन अदद मोटी पतली अलग अलग बनावट की सोने की जंजीर
- आठ छोटी बड़ी कान की बाली व टप्स
- कान मे लगाने वाला दो अदद चैन
- एक अदद मंगल सूत्र का लाकेट
- दस अदद नाक व कान मे पहनने वाली छोटी बड़ी कील सभी सोने की
- चार जोड़ी पैर की पायल
- छः जोड़ी पैर की विछिया
- एक जोड़ी बिंदी चांदी की बरामद हुई।
- एक अदद देशी नाजायज तमन्चा एवं 2 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद हुआ है।
कीमत बरामदगी आभूषण
बरामद आभूषणो की कीमत करीब 650000/- रूपया
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह
- SSI श्री चन्द्रशेखर सिंह,
- उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता
- हे0का0 शिवबदन विन्द
- का0 संदीप पाण्डेय
- का0 बृजेश कुमार कनौजिया
- हे0का0 सुनील सिंह यादव
- का0 रोहित कुमार सरोज थाना पिपरी सोनभद्र